फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनजान को सोशल मीडिया पर जानकारी न दें

Fri, 12 Jan 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। सेमरौता स्थित ज्ञानदायिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पवितार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सावधानी को ही साइबर अपराध से बचाने का विकल्प बताया गया। एसओ तनुल पाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावधानी ही साइबर अपराध से बचने का उपाय है। सोशल मीडिया अच्छाई और बुराइयों का भंडार है। इस प्लेटफार्म को अच्छाई के लिए सीखना चाहिए और बुराई से बचना चाहिए। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को जानकारी न दें और निजी जानकारी भी शेयर करने से बचें।
विज्ञापन

छात्राओं से कहा कि अगर उन्हें कोई सोशल मीडिया या स्कूल से जाते समय या अन्य किसी पर परेशान करता है, तो वह परिजनों को जानकारी दें। अगर परिजनों को बताने की हिम्मत नहीं है तो 1090 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। प्रधानाचार्य अरुण मिश्रा, बनवारी मिश्र, बद्री मिश्रा, विश्राम, सुधा शर्मा,वंदना श्रीवास्तव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें