अमेठी सिटी। आगामी चुनाव को लेकर डीएम व एसपी भ्रमण कर बूथों का सत्यापन करने के साथ थाने का निरीक्षण कर समीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार को डीएम व एसपी ने जायस कस्बे का भ्रमण करने के बाद मतदान केंद्र व महिला व एएचटीयू थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को आगामी त्योहार व चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह मंगलवार को अचानक जायस कस्बे पहुंचे। वहां पर कस्बे में गस्त/पिकेट ड्यूटी की जांच करते हुए लोगों से संवाद किया। क्षेत्र की स्थिति त्योहार की तैयारी सहित अन्य जानकारी लेने के बाद आगामी चुनाव में मतदान करने के प्रति प्रेरित किया। एसएचओ को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए अपराधियों पर कार्रवाई करने को कहा।
कस्बे में संवाद व पिकेट ड्यूटी का निरीक्षण करने के बाद मलिक मोहम्मद भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज, जीआईसी तथा प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद सुविधा इसके बाद महिला थाना, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग यूनिट (एएचटीयू) व नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) सेल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लंबित प्रपत्रों के त्वरित निस्तारण करने को कहा।