फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रैप शूटिंग में डीएम संजय चौहान और पुत्री ऋषिका ने जीते पदक

Tue, 29 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 28वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीत दर्ज करने के बाद बेटी संग मेडल दिखाते डीएम। स्
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज में 23 से 28 जुलाई तक आयोजित 28वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर स्टेट ट्रॉफी हासिल की। उन्होंने मास्टर्स और सिविल सर्वेंट श्रेणी में यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में उनकी पुत्री ऋषिका चौहान ने भी ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता। ऋषिका फिलहाल कानपुर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। यह तीसरा वर्ष है जब पिता-पुत्री की जोड़ी ने शूटिंग में सफलता दोहराई है। अब दोनों खिलाड़ी अगस्त में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें