फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में निर्माण पूरा नहीं होने पर होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में संचालित 50 लाख रुपए के ऊपर की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की शुक्रवार देर शाम डीएम ने समीक्षा की। इस दौरान निर्धारित समयावधि में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए डीएम ने प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से जांच कराने तथा संबंधित विभाग के अधिकारी को नियमित निरीक्षण करने को कहा। डीएम ने कोविड-19 से बचाव नियमों का पालन करते हुए निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन की ओर से स्वीकृत जिले में 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं को समय से मानक के अनुसार पूरा कराने की कोशिश में जुटे डीएम अरुण कुमार कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों व अफसरों के साथ शुक्रवार शाम कैंप कार्यालय में बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति व समय बीत जाने के बाद निर्माण कार्य पूरा नहीं होने, अवशेष किश्त की मांग नहीं करने पर कार्यदायी संस्था के प्रभारियों को फटकार लगाई।
निर्माण कार्य में मानक युक्त सामग्री का प्रयोग हो सके इसके लिए कार्यदाई संस्था को प्रयोगशाला से प्रयुक्त सामग्री की जांच कराने तथा संबंधित विभाग के अफसर को नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। डीएम ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्माण कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने तथा श्रमिकों को अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने तथा सैनिटाइजर का प्रबंध रखने की बात कहते हुए मानक के अनुसार समयावधि में निर्माण कार्य पूरा कर भवन हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने समयावधि में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की दशा में रिकवरी की चेतावनी दी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राकेश चौधरी समेत सभी कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें