फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 26 अप्रैल को जिले के 2,430 केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कवायद में जुटे डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने कलेक्ट्रेट में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में अधिसूचना जारी होने से अपराधियों पर की कार्रवाई के साथ शस्त्र जमा कराने, अपमिश्रित शराब प्रयोग को रोकने समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की। डीएम ने सभी थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र के शरारती तत्वों को पांबद करते हुए उन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
एसपी ने सभी को शतप्रतिशत असलहे जमा कराने को कहा। शासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की प्रतिदिन निगरानी कर गांव के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करने व समस्या का समाधान करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अफसरों ने क्षेत्र में अपमिश्रित शराब का इस्तेमाल, आदर्श आचार संहिता का उल्लघन तथा मतदाताओं को प्रलोभन देने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एएसपी विनोद पांडेय, सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें