फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएम ने दो मतदाताओं को किया पुलिस के सुपुर्द

Fri, 12 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगर पालिका के जीजीआईसी मतदान केंद्र पर वोट डालने गए दो मतदाताओं को बाहर का होने का आरोप लगा कुछ एजेंट विरोध करने लगे। इसी बीच वहां डीएम राकेश कुमार मिश्र पहुंच गए। सूची में मो. हासिम व अनीस का नाम वार्ड नंबर 23 में दर्ज पाया गया।
विज्ञापन


डीएम ने उनका आधार कार्ड देखा तो उसमें दोनों का पता प्रतापगढ़ जिला के दौलतपुर का पाया गया। शंका होने पर डीएम ने पूछा तब उन लोगों ने बताया कि उनका मूल स्थान प्रतापगढ़ ही है। वे दोनों गौरीगंज में मकान बनवाकर रह रहे हैं। डीएम ने दोनों को पुलिस के सुपुर्द कराते हुए पूरे प्रकरण की जांच लेखपाल को सौंपी है। (संवाद)

बूथ पर पहुंचने से पहले पड़ गया वोट
जायस (अमेठी)। नगर पालिका परिषद जायस के पूरे तोमर की ज्योति जब मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज पर बने मतदान केंद्र पर पहुंचीं तो पता चला कि उनका वोट पड़ गया है। कमरी देहात मोहल्ला निवासी पूनम भी पहुंचीं तो बताया गया कि उनका वोट पड़ चुका है। इस बीच उनकी मतदान अधिकारी से जमकर जद्दोजहद हुई। इसके बाद उनका मतदान कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें