फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विद्यालय में शिक्षक बने डीएम

Fri, 16 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
धनी जलालपुर के कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से सवाल पूछते डीएम शशांक चौधरी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कंपोजिट विद्यालय धनी जलालपुर में औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शशांक चौधरी शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बच्चों से गणित और अंग्रेजी के सवाल पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता परखी। बोर्ड पर सवाल लिखकर हल करवाए। विद्यालय में कमियां मिलने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम ने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई का स्तर जाना। यहां 134 बच्चे नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान बालक शौचालय बंद मिला और नल की टोटी में पानी नहीं आ रहा था। प्रधानाचार्य ने मरम्मत की जरूरत बताई। इस पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को शौचालय की मरम्मत और पाइपलाइन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें