फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 142 बेड का होगा जिला अस्पताल, भर्ती में नहीं आएगी दिक्कत

Mon, 18 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में अब मरीजों को भर्ती करने में परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए यहां पर अलग से 42 बेड के दो वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल को 142 बेड की सुविधा से आच्छादित करने की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन


असैदापुर संयुक्त जिला अस्पताल में अभी तक कुल 100 बेड है। जिसमें से 50 बेड का अलग से मैटरनिटी विंग है। जिला अस्पताल में एक करोड़ 13 लाख 88 हजार रुपये की लागत से 42 बेड का अलग से वार्ड बनाया जा रहा है। इसमें 12 बेड आईसीयू और 30 नार्मल बेड रहेगा। इसका निर्माण कार्य चल रहा है।
सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल का कहना है कि निर्माण कार्य चल रहा है। अवर अभियंता से बात की गई है, जल्द ही इसे संचालित करने की योजना है।

बेहतर होगी सुविधा
बेड का विस्तार होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं, जिला अस्पताल में रिक्त पदों को भरने की कवायद की जा रही है। इसके लिए रिक्त व भरे हुए पदों की जानकारी शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन



लैब स्थापना की राह में मुश्किल
- जिला अस्पताल में 80 लाख रुपये से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब खुलने की योजना बनाई गई थी। इसमें सभी जांचों को एक ही छत के नीचे करने की तैयारी की गई लेकिन, यहां पर जगह का अभाव इसमें समस्या बन गया है। लैब संचालन के लिए कम से कम पांच हजार वर्गमीटर जगह की आवश्यकता है। यहां पर जगह नहीं मिल रही है। लैब स्थापना का काम अधर में लटका हुआ है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था से बात की गई है। कुछ रास्ता निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें