फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्वास्थ्य भवन से होगी जिला अस्पताल की निगरानी

Tue, 16 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अस्पताल में लगाए गए कैमरे
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सभी जिला अस्पतालों की निगरानी कराने की योजना बनाई है। जिला अस्पताल में 16 प्वाइंट पर लगे कैमरे स्वास्थ्य भवन, लखनऊ से लिंक कर नियमित निगरानी की जाएगी। निदेशक ने सीएमएस को पत्र भेजकर प्वाइंट वार कैमरा लगवाते हुए नोडल अफसर नामित कर सूची मुहैया कराने को कहा है। शासन के निर्देश पर निदेशक प्रशासन डॉ. राजा गणपति आर ने सीएमएस बीपी अग्रवाल को पत्र भेजकर निर्धारित 16 प्वाइंट पर कैमरा लगवाने व नोडल अफसर नामित करने को कहा गया है। नामित नोडल अफसर का नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर भी मांगा गया है। कोविड कमांड एंड कंट्रोल सर्विस सेंटर (आईसीसीसी) में अंकित कैमरे एवं उसके माध्यम से दिखाए जा रहे 16 सर्विस प्वाइंट के लिए महानिदेशालय स्तर पर तैयार की गई एसओपी की प्रति मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमएस बीपी अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त जिला अस्पताल की निगरानी अब स्वास्थ्य भवन, लखनऊ से प्रतिदिन होगी। 16 कैमरे की नजर से जिला अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। वहां से चिकित्सकों के समय पर ओपीडी में पहुंचने, पर्चा व दवा वितरण काउंटर, इमरजेंसी समेत सभी विंग व क्रियाशीलता पर पैनी नजर रहेगी। ऑपरेटर द्वारा चिकित्सालय में चिन्हित 16 सर्विस प्वाइंट पर यदि कोई विसंगति पाई जाती है तो सर्वप्रथम उसकी सूचना नामित नोडल अधिकारी को दी जाएगी।
द्वितीय चरण में यदि नोडल अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो तत्काल इसकी सूचना सीएमएस को दी जाएगी। जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ मनमानी नहीं कर सकेंगे। समय से अस्पताल पहुंच कर इलाज की सुविधा भी मुहैया करानी पड़ेगी। इसका संचालन शुरू होने से अब मनमानी पर पूरी तरह से अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन

हर गतिविधि पर नजर कैमरे से अस्पताल में चिकित्सक, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति व उनकी गतिविधियों पर नजर, स्ट्रेचर व व्हीलचेयर अपनी जगह पर है या नहीं। मरीजों के उपचार व अनावश्यक भीड़ पर नजर, अनाधिकृत लोग व चिकित्सक प्रतिनिधियों पर नजर, सफाई कर्मी द्वारा नियमित व समय-समय पर की जा रही साफ-सफाई पर नजर, निर्धारित स्थान पर बायोमेडिकल वेस्ट बिन रखा गया है या नहीं।
इमरजेंसी परिस्थितियों में ट्राइएज की व्यवस्था पर नजर, क्रैश कार्ट/मेडिसिन ट्रॉली उपलब्ध है या नहीं, चिकित्सालय स्टॉफ, मरीजों व तीमारदारों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जा रहा या नहीं, इमरजेंसी वार्ड में अवैध गतिविधियों पर नजर तथा अवैध गतिविधियों के प्रदर्शित होने पर ऑपरेटर द्वारा तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दी जाएगी।

इन प्वाइंटों पर लगाए गए कैमरे
निदेशालय स्तर से सीसीटीवी कैमरे से अस्पताल की निगरानी के लिए यह 16 प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। इसमें इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, आईसीयू, एसएनसीयू वार्ड, रजिस्ट्रेशन काउंटर, आईपीडी वार्ड, पैथोलॉजी, निकास द्वार, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, नर्स काउंटर, एक्स-रे काउंटर, ब्लड बैंक तथा फार्मेसी समेत 16 स्थलों पर कैमरा लगाने का प्वाइंट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें