फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Sat, 20 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला बार एसोसिएशन अमेठी मुख्यालय गौरीगंज के आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए एल्डर्स कमेटी की बैठक चेयरमैन भोलानाथ मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इसमें आगामी चुनाव की रूपरेखा तय की गई और सर्वसम्मति से कार्यक्रम घोषित किया गया।
विज्ञापन



निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को होगा। अंतिम मतदाता सूची 25 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 26 और 27 सितंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक और 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से एक बजे तक चलेगी।


नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर को दोपहर दो से चार बजे तक होगी। वैध नामांकन पत्रों की सूची तीन अक्तूबर को प्रातः 10 बजे प्रकाशित की जाएगी। उसी दिन नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया सुबह 11 से तीन बजे तक पूरी की जाएगी। मतदान 10 अक्तूबर को प्रातः 10 से चार बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन दोपहर बाद चार से शाम पांच बजे तक संपन्न होगी। बैठक में तय किया गया कि चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी। एल्डर्स कमेटी के सदस्य उमाशंकर पांडेय ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें