फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रायबरेली व सुल्तानपुर से गरीबी में आगे जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। हाल ही में नीति आयोग ने गरीबी को लेकर रिपोर्ट जारी की है। राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 के मुताबिक गरीबी में रायबरेली व सुल्तानपुर से अमेठी आगे है। यहां की 28.96 प्रतिशत आबादी गरीबी से जूझ रही है। जबकि सुल्तानपुर व रायबरेली में गरीबी का आंकड़ा महज 22 फीसद ही है। गरीबी में अमेठी को प्रदेश में 19 वां स्थान मिला है। ऐसे में अब प्रशासनिक अधिकारी विकास को लेकर एक नई कार्ययोजना तैयार करने में लगे हैं। लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें विकास की दौड़ में शामिल किए जाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

नीति आयोग ने राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक जारी किया है। इसमें प्रदेश के अमीर जिलों की सूची में अमेठी का 57वां स्थान मिला है। रायबरेली व सुल्तानपुर जिलों की 78 प्रतिशत आबादी अमीर है। अमीरी में सुल्तानपुर 41वें व रायबरेली 42वें पायदान पर है। हालांकि वर्ष 2016 की रिपोर्ट में अमेठी का आंकड़ा जारी नहीं किया गया था।
वर्ष 2016 में रायबरेली की 34 प्रतिशत व सुल्तानपुर की 36 प्रतिशत जनसंख्या गरीब थी। अब 2021 की जारी हुई ताजा रिपाेर्ट में में दोनों जिलों की 22 प्रतिशत आबादी ही गरीब है। 2016 के मुकाबले 2021 में रायबरेली में 12 प्रतिशत और सुल्तानपुर में 14 प्रतिशत आबादी को गरीबी से निजात मिली है। अर्थ एवं संख्याधिकारी का कहना है कि यह रिपोर्ट नीति आयोग की है।
विज्ञापन





इन बिंदुओं पर हुआ मूल्यांकन
नीति आयोग ने आंकड़ों को मुख्य रूप से तीन मानकों पर परीक्षण के आधार पर जारी किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। इसमें जिलों को पोषण, जन्म व मृत्यु दर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के स्कूल जाने की उम्र, स्कूल में उपस्थिति, ईंधन, एलपीजी, सफाई, शौचालय, आवास, पीने का पानी, बिजली, संपत्ति सहित बैंक खातों को आधार बनाया गया है।



हर किसी को जोड़ने का प्रयास
जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह ने बताया कि जिले में जामो, जगदीशपुर व बाजार शुकुल आकांक्षात्मक ब्लाॅक है। इन विकासखंडों के साथ ही जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विकास की योजनाएं संचालित की जा रही है। हरेक को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन



फैक्ट फाइल
कुल जनसंख्या- 1867678 (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार)
कुल ब्लॉक- 13
कुल नगर निकाय- 04
कुल ग्राम पंचायत- 682
कुल सीएचसी-13
कुल पीएचसी- 30
कुल परिषदीय स्कूल- 1570
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें