फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला प्रशासन मेधावियों को करेगा सम्मानित

Sat, 26 Apr 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के मेधावियों को जिला स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह एक माह के भीतर आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों के हाथों मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और शासन से निर्धारित मानकों के अनुसार पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन



हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह सम्मान मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि शिक्षा विभाग बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। सरकारी विद्यालयों में भी अब बेहतर वातावरण और संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, जिसका सीधा प्रभाव परीक्षा परिणामों में देखने को मिला है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की यह पहल न केवल इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें