फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव से बढ़ी सपा से दूरी : राकेश प्रताप

Sat, 10 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर समाजवादी पार्टी से अपने मतभेदों की वजह बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ प्रकरणों पर अपना पक्ष रखने के बावजूद राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान नहीं लिया। राज्यसभा चुनाव के बाद मतभेद बढ़ने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीतिक सफर राम, राष्ट्र और सनातन संस्कृति के साथ रहेगा। उन्होंने दावा किया कि सपा के करीब 15 विधायक उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन


राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह करीब 30 साल से राजनीति कर रहे हैं। इनमें 21 साल सपा में रहकर संगठन को मजबूत करने में लगाए। उनके मुताबिक पार्टी में कुछ ऐसे प्रकरण हुए, जिन पर उन्होंने अपना पक्ष रखा मगर राष्ट्रीय नेतृत्व ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने सपा के साथ नहीं रहने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी बताया कि करीब तीन साल पहले से उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में जाना बंद कर दिया था।


राज्यसभा चुनाव को लेकर उठाए सवाल
विधायक ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में सपा ने किसी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाने के बजाय एक नौकरशाह और फिल्म जगत से जुड़े व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद आठ विधायकों ने सपा प्रत्याशी को वोट नहीं देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को वोट देकर जिताया गया। उनके मुताबिक इसके बाद अभय सिंह, मनोज पांडेय और पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। कहा कि उन्होंने राम, राष्ट्र और सनातन संस्कृति के लिए काम करने वाली पार्टी के साथ जाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि आगे का राजनीतिक सफर इन्हीं मुद्दों को केंद्र में रखकर चलेगा।
विज्ञापन



कार्यक्रम में 30 से 40 हजार लोगों के पहुंचने का दावा
राकेश प्रताप सिंह के मुताबिक गौरीगंज स्थित उनके आवास मंगलम के पास आयोजित कार्यक्रम में 30 से 40 हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय नेता भोला सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें