अमेठी सिटी। तहसील अमेठी के सेमरा गांव निवासी दिव्यांग राम अनुज पत्थर नसब की कार्रवाई नहीं होने को लेकर बुधवार काे तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि धारा 24 के तहत एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक कुड़वा भेटुआ की ओर से पैमाइश आख्या की पुष्टि की गई है। बावजूद इसके पत्थर नसब व कब्जा दिलाए जाने संबंधी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि जुलाई और नवंबर माह में उसने शिकायती पत्र देकर कब्जा व पत्थर नसब की मांग की, लेकिन आज तक राजस्व निरीक्षक की ओर से कार्रवाई नहीं गई। जानकारी होने पर तहसीलदार सूरज प्रताप पीड़ित के पास पहुंचे और जल्द समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही पत्थर नसब की कार्रवाई कराकर पीड़ित को कब्जा दिलाया जाएगा।