फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिविर में दिव्यांगों को हुई परेशानी

Fri, 23 Jan 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 तिलोई तहसील सभागार में सहायक उपकरण के अभाव में ​घिसटकर जाती दिव्यांग कमरजहां। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एएसडी सूची में शामिल मतदाताओं को मिले नोटिस के सत्यापन के लिए शिविर आयोजित हुआ। इसमें रस्तामऊ निवासी दो बुजुर्ग दिव्यांग भी अपने अभिलेख लेकर सत्यापन कराने पहुंचे। दिव्यांगों के लिए शिविर में सहायक उपकरण की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें सभागार में बैठे अधिकारियों तक पहुंचने में परेशानी हुई। दिव्यांग वृद्धा कमरजहां फर्श पर घिसटकर जाते दिखी।
विज्ञापन



75 वर्षीय कमरजहां ने बताया कि नोटिस मिला था। इसके साथ मांगे गए अभिलेख लेकर वह नामित एआरओ के पास जमा करने आईं हैं। बताया कि उन्हें कोई सहायक नहीं मिला और न ही व्हील चेयर की व्यवस्था कराई गई। जैसे तैसे एआरओ तक पहुंचकर अभिलेख जमा कराया। वहीं 80 वर्षीय दिव्यांग तौफीक ने बताया कि नोटिस मिला था। किसी तरह अफसरों के पास पहुंचकर अभिलेख जमा किए।


सत्यापन के लिए दूरदराज से तहसील आए मतदाताओं को जानकारी के अभाव में भटकना पड़ा। एसडीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को तकलीफ हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि सत्यापन के लिए सभी तहसीलों में शिविर आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें