फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्त बच्चों को मिलेगा अनुकूल बाधारहित वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। निशक्त बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में अनुकूल व बाधारहित वातावरण मिल सके इसके लिए स्कूलों में समुचित मूलभूत व्यवस्थाएं मिलेंगी। योजना को मूर्त रूप दिया जा सके इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में स्कूलों में रैंप/लिफ्ट निर्माण, चिकित्सीय आकलन व स्वास्थ्य शिविर के साथ शिक्षक-प्रशिक्षक पहचान व उनके हितार्थ कार्यक्रम संचालित करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर निशक्त बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडने तथा उन्हें शिक्षा ग्रहण कराने के लिए अनुकूल व बाधारहित वातावरण तैयार किया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में प्रधानमंत्री एक्सेसेबल इंडिया कैंपेन कार्यक्रम के तहत राजकीय स्कूलों में रैंप/लिफ्ट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही दिव्यांग छात्र-छात्राओं के हितार्थ संचालित कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षक एवं विशिष्ट प्रशिक्षक पहचान, चिकित्सीय आकलन व स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर उनकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर देने को कहा है।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार स्कूलों में निशक्त बच्चों के शैक्षिक वातावरण को अनुकूल व बाधारहित कर उन्हें शिक्षिक व सुविधाओं से लैस करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने स्कूलों में निशक्त बच्चों को परेशानी होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें