फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीआईओएस को स्मृति की खरी-खरी

Sat, 30 Dec 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। रामदैपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे का वक्त, जनसंवाद कार्यक्रम में आम लोगों से घिरीं हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने कई रिटायर्ड शिक्षक पेश हुए। शिक्षकों ने कहा कि शासन के आदेश पर सेवानिवृत्त होने के बाद स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया लेकिन, उन्हें मार्च का मानदेय नहीं दिया गया है। इससे वह परेशान हैं।केंद्रीय मंत्री ने डीआईओएस रीता सिंह को फोन लगा दिया। उधर से बजट को लेकर जानकारी दी गई, इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि ऐसी बात है तो चीफ सेक्रेटरी से ला देती हूं। इसके बाद डीआईओएस ने तर्क देना शुरू किया तो केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि मार्च का वेतन लंबित क्यों हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कागज की अगर एक-एक फाइल लाना शुरू कर दूं, और अगर यह प्रूव हो गया कि जानबूझकर नहीं किया है तो.. आप मुझे बताइए।
विज्ञापन

फोन पर शिक्षकों की ओर से आग्रह करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब आप मुझे दस मिनट से सुना रही हैं तो शिक्षकों का क्या हाल करती होंगी। इसी से पता चल जाता है। अगर आपने केंद्रीय मंत्री को छोड़ दीजिए सांसद के यहां से फोन आ गया इस पर शिक्षक कितना खराब हैं या उसे कितनी गलतफहमी हो गई है, यह बता रही हैं तो इनका क्या हाल करती होंगी।
कहा कि थोड़ी तो दया कीजिए, पूछा आपकी उम्र क्या है? जवाब सुनने के बाद कहा कि 72 साल का शिक्षक हमारे सामने खड़ा है, आप यंग ऑफीसर है ना। केंद्रीय मंत्री ने साफ साफ कहा कि सांसद से दस मिनट तक बहस कर रही हैं तो 72 साल के रिटायर्ड शिक्षक का क्या हाल किया होगा...।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा निवेदन है कि यदि बुजुर्ग व्यक्ति आकर अपना अधिकार मांगे तो उसे दे दीजिए, योगी की सरकार भी यही चाहती है, गतिरोध मत बनिए। इस मामले में जब डीआईओएस रीता सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

यहां भी सुनीं समस्याएंकेंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को सराय खेमा, लोनियापुर, पीठीपुर तथा सरैया दुबान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। पुलिस प्रशासन, राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, महिला कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठककेंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही मिशन 2024 को लेकर जिम्मेदारी सौंपी। मुंशीगंज में सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही प्रकाश में अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया।

छह घंटे में एक्शन
दोपहर में नागरिकों ने नाले की समस्या को उठाया। इस पर उन्होंने कार्रवाई की बात कही। शाम को वापसी में जब पहुंची तो वहां पर साफ सफाई का काम होता मिला। इस पर लोगों ने प्रसन्नता जताई है।

सांसद ने अग्नि वीर अभ्यर्थियों को परोसा भोजन

अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश कुमार अग्रहरि की ओर से भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्टॉल लगाकर दोनों टाइम भोजन करने की व्यवस्था कराई थी।
स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्टॉल पर पहुंचकर रैली में आए अग्निवीर अभ्यर्थियों को भोजन परोसा। उन्होंने अभ्यर्थियों से बात की और व्यवस्थाओं के संबंध में जाना। अभ्यर्थियों ने स्थानीय प्रशासन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से की गई निशुल्क भोजन व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि निजी प्रतिनिधि विजय गुप्ता जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, सुधांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें