माता पिता के साथ लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जीसी डीआईजी राजेंद्र प्रसाद पांडेय के पुत्र हर्षवर्धन पांडेय भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने। हर्षवर्धन ने अपनी स्कूली शिक्षा ब्लूबेल्स इंटरनेशनल स्कूल, साउथ दिल्ली, 2019 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। एनडीए से स्नातक के बाद आईएमए देहरादून में शामिल होकर लेफ्टिनेंट का प्रशिक्षण प्राप्त कर 10 जून को उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पासआउट होकर भारतीय सेना में शामिल हुए। हर्षवर्धन की माता शिवदेवी पांडेय गृहिणी हैं। हर्षवर्धन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व बाबा को दिया है। डॉ. अनिल कुमार पांडेय, अधिवक्ता राकेश पांडेय, मनोज पांडेय समेत त्रिसुंडी सीआरपीएफ कैंप के अधिकारियों, जवानों व क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।