फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिल्ली रूट पर मुश्किल बढ़ी, तीन दिन निरस्त रहेगी पद्मावत एक्सप्रेस

Tue, 17 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। गौरीगंज होकर प्रतिदिन गुजरने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन निरस्त करने के बाद रेलवे ने अप व डाउन में पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन भी तीन दिन के लिए निरस्त कर दिया है। ऐसे में पहले से इन ट्रेनों में आरक्षित टिकट करवाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन





मुरादाबाद मंडल के मसीत रेलवे स्टेशन पर नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने प्रतापगढ़ से दिल्ली के लिए प्रतिदिन संचालित अप व डाउन पद्मावत एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथि में तीन दिन निरस्त कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में अप पद्मावत एक्सप्रेस 21 से 23 दिसंबर तक तो दिल्ली- प्रतापगढ़ के बीच संचालित डाउन पद्मावत एक्सप्रेस 22 से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। ट्रेन निरस्त होने के बाद सिर्फ गौरीगंज से दिल्ली की यात्रा करने वाले प्रतिदिन करीब 80-100 आरक्षित टिकट के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।


सोमवार को ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी होने पर टिकट निरस्त करवाने पहुंचे सुनील कुमार व प्रदीप ने बताया कि दिल्ली जाना जरूरी है। पहले से टिकट बुक करवाया था। कन्फर्म सीट भी मिल गई थी, लेकिन ट्रेन ही निरस्त हो गई। अब किसी और ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है। अब मजबूरी में जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच में भीड़ के बीच यात्रा करनी होगी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप व डाउन पद्मावत एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। आरक्षित टिकट निरस्त करवाने में कोई कटौती नहीं होगी। निरस्तीकरण तिथि को छोड़कर अन्य दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें