फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अभिलेख जमा करने में हो रही परेशानी

Tue, 10 Feb 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ब्लॉक सभागार में नोटिस की सुनवाई करते एईआरओ। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। नोटिस के बाद सभी अभिलेख लेकर आया हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां की प्रक्रिया बहुत खराब है। ग्राम सभा का हर व्यक्ति ठोकर खा रहा है। बीएलओ ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। कौन-कौन से अभिलेख लगने हैं, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। कुछ स्थानों पर एईआरओ नहीं है। राहुल समेत कई मतदाता इन समस्याओं का सामना करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तहसील और ब्लॉक स्तर पर जारी की गई नोटिसों के निपटाने में एईआरओ की कार्यशैली पर मतदाताओं ने सवाल उठाए हैं। मंगलवार को गौरीगंज ब्लॉक सभागार में करीब छह एईआरओ नोटिसों का निस्तारण कर रहे थे, लेकिन कई अन्य समय पर उपस्थित नहीं थे, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।


सुबह 11 बजे ब्लॉक में मिले अत्तानगर निवासी बुजुर्ग शारदा प्रसाद ने बताया कि बहू और उनको नोटिस मिली है। नोटिस के बाद सभी अभिलेख लेकर आया हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुजुर्ग रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि यहां की प्रक्रिया बहुत खराब है। ग्राम सभा का हर व्यक्ति ठोकर खा रहा है।
विज्ञापन





बीएलओ ठीक से काम नहीं कर रहा है। तीन बच्चों को नोटिस मिली है। फॉर्म में भाग संख्या नहीं भरी गई। कौन-कौन से अभिलेख लगने हैं, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। अभिषेक सिंह ने कहा कि यहां पर नौ फरवरी को बुलाया गया था, लेकिन संबंधित एईआरओ नहीं है। राहुल ने बताया कि पिता को नोटिस मिली है। सुबह नौ बजे आ गए थे। 11:30 बज गए, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है। मोहम्मद मोसीन ने बताया कि नोटिस मिली है। पहले सभी अभिलेख देकर फॉर्म जमा किया था लेकिन फिर भी नाम कट गया।


बूथों पर जमा कर सकते हैं साक्ष्य
एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि मतदाताओं को नोटिस में तिथि दी गई है। संबंधित ग्राम पंचायत के लिए नामित एईआरओ ब्लॉकों में मिली नाेटिस के संबंध में सुनवाई कर साक्ष्य संकलन कर रहे हैं। लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं। अपने बूथ के बीएलओ के पास साक्ष्य जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें