फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बहुओं को प्रमाणपत्र देने में हो रही परेशानी

Sat, 31 Jan 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ब्लॉक सभागार में अ​भिलेख जमा करती महिलाएं व अन्य। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ब्लॉक व तहसील सभागारों में शिविर लगाकर जारी नोटिस पर सुनवाई की जा रही है। शिविर में मतदाता नोटिस का जवाब देने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




गौरीगंज ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ऐसे लोग ब्लॉक पहुंचे, जिन्हें भी नोटिस मिला है। वे अधिकारियों की ओर से बताए गए प्रपत्रों को जुटाने में लगे हुए हैं। साक्ष्य देने में ज्यादा समस्या वर्ष 1987 के बाद जन्म हुआ है और विवाह के बाद आईं बहू-बेटियों को हो रही हैं। यहां मिली पूजा ने बताया कि वह अपना आधार और निवास के साथ पिता का आधार और खतौनी लेकर जमा करने आई हैं।


बताया कि साक्ष्य जुटाने में ज्यादा परेशानी हो रही है। मालती ने बताया कि पहले परिवार रजिस्टर की नकल के लिए दौड़ना पड़ा। उसके बाद पिता का आधार और उनकी खतौनी मायके से मंगानी पड़ी। फिर आज यहां पर आधार, परिवार रजिस्टर की नकल और पिता का आधार व खतौनी जमा कर दी है।
विज्ञापन




शांती देवी ने बताया कि नोटिस मिला तो जानकारी ही नहीं मिली कि कौन-कौन से अभिलेख लेकर जाना है। बताया कि एक दिन पहले वह शिविर में आईं तो उन्हें अभिलेख बताए गए। कहा कि निवास प्रमाणपत्र बनवाना पड़ा। कहा कि उन्होंने अपना आधार व निवास प्रमाणपत्र और पिता का आधार व मायके की परिवार रजिस्टर नकल लेकर जमा की है। इसी तरह रोशनी, सविता, मनीषा, सुमित्रा, माया, गीता, सीता, आरती आदि ने बताया कि ससुराल और मायके से अभिलेख जुटाने में परेशानी हुई।



वहीं तहसील गौरीगंज सभागार में मिलीं अनीता, फूलमती, नीलम, ममता, सुनीता अधिक ने भी बताया कि नोटिस मिलने के बाद अभिलेख जुटाने में ज्यादा परेशानी हुई। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि पात्र मतदाताओं को असुविधा न हो, इसके लिए शिविर लगाने के साथ ही हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें