फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परीक्षा केंद्र तक जाने में झेलीं दुश्वारियां

Sun, 25 Aug 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुलिस भर्ती परीक्षा में जिले के तकरीबन 15 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। इनमें सबसे अधिक अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र लखनऊ जनपद में था। इसके अलावा रायबरेली, अयोध्या व सुल्तानपुर में भी कुछ परीक्षार्थी परीक्षा देने गए थे। इन जगहों पर जाने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाने में तमाम दुश्वारियां हुईं, लेकिन इनका वापसी का सफर सुहाना रहा।
विज्ञापन


दो पालियों के परीक्षार्थियों को लखनऊ से अमेठी तक पहुंचने में इंटरसिटी ट्रेन सहित कई ट्रेनों की सुविधा मिली। हालांकि कई परीक्षार्थियों को प्लेटफार्म पर ही रात बितानी पड़ी।
लखनऊ में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा देकर लौटे पूरे तिहैतन गांव निवासी अमन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जनसाधारण एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। उन्हें रात प्लेटफार्म पर बितानी पड़ी। सुबह परीक्षा केंद्र गए। परीक्षा के लिए जाने में स्पेशल ट्रेन अलसुबह नहीं होने से परेशानी हुई।
विज्ञापन

असैदापुर निवासी स्वतंत्र तिवारी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन नहीं होने से उन्हें शनिवार को बस से लखनऊ रवाना होना पड़ा। अन्नी बैजल निवासी शिवानी सिंह ने बताया कि सुबह परीक्षा केंद्र तक जाने में दिक्कत जरूर हुई, लेकिन जब वह वापस आईं तो उन्हें लखनऊ से इंटरसिटी ट्रेन मिल गई थी। भादर निवासी विवेक ने बताया कि परिवहन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से शुक्रवार रात अन्नी बैजल गांव में एक रिश्तेदार के घर बितानी पड़ी। भोर पहर ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए थे। जब वापस अए तो कोई दिक्कत नहीं हुई। ट्रेन के जरिए सफर आसान और सस्ता रहा। 60 रुपये में लखनऊ से गौरीगंज पहुंच गए।

इन ट्रेनों से आसान हुआ सफर
शनिवार सुबह पहली पाली की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी रात एक बजे से चलने वाली प्रयागराज संगम-हरिद्वार योगनगरी व कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हुए। दूसरी पाली के लिए सुबह पांच बजे के बाद से आठ बजे तक गुजरने वाली यशवंतनगर-लखनऊ एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी व वाराणसनी-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन से रवाना हुए।
पहली पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की वापसी के लिए तीन बजे के बाद से गुजरने वाली लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी व आगरा कोलकाता एक्सप्रेस सहारा बनी। दूसरी पाली के अभ्यर्थी के लिए शाम सात बजे से इंटरसिटी, परीक्षा स्पेशल, एकात्मता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों से सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें