फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय यात्रा में नहीं मिला लोगों का सहयोग : स्मृति ईरानी

Tue, 20 Feb 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मीडिया से मुखाबित होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंच कसती केद्
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि अमेठी के लोगों का न्याय यात्रा में कोई सहयोग नहीं मिला। अमेठी की सूनी सड़कों ने न्याय यात्रा का स्वागत किया। सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ से कार्यकर्ताओं को लाना पड़ा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तक ने यात्रा से परहेज किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातीचत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी का सौभाग्य है कि यूपी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने 2014 में अमेठी में बदलाव लाने का वादा किया था, आज वह साकार हो रहा है। कहा कि लोग अमेठी को सत्ता का केंद्र मानते थे, आज जब राहुल गांधी अमेठी आए तो लोगों का उन्हें सहयोग ही नहीं मिला।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज अमेठी आक्रोशित है, नागरिक व्यथित हुआ है। यहां के पूर्व सांसद ने रामलला का निमंत्रण ठुकरा दिया। रायबरेली की सीट भी इस परिवार ने छोड़ दी। जो छोड़ गए और छूट गए वो तब नजर आते हैं जब चुनाव होता है। जैसे बरसात में कुछ प्राणी नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि जिसे खुद सहारे की जरूरत है वो दूसरों का सहारा कैसे बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें