फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एएसपी सहित चार पुलिस कर्मियों को डीजीपी करेंगे सम्मानित

Fri, 26 Jan 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एएसपी हरेंद्र कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को पुलिस मुख्यालय से डीजीपी की ओर से पदक व सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी को सिल्वर मेडल, प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना विनोद कुमार सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, कमरौली के हेड कांस्टेबल अंकित दीक्षित को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न शौर्य व डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध अमित मिश्र को प्रशंसा चिह्न सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
एसपी डॉ. इलामारन जी की ओर से 443 पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें एएसपी हरेन्द्र कुमार, चारों सीओ, 21 निरीक्षक, 37 उपनिरीक्षक, 104 हेड कांस्टेबल, 194 कांस्टेबल, 39 महिला कांस्टेबल, 16 कंप्यूटर आपरेटर व 27 फालोवर शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें