फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां चंद्रघंटा की आराधना कर भक्तों ने मांगी खुशहाली

Wed, 14 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीष मांगा। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ने लगी थी। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घरों से लेकर देवी मंदिरों तक में भक्तों ने दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर मां का गुणगान किया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन का क्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


संग्रामपुर स्थित मां कालिकन धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने कतार में लगकर मां के दर्शन किए और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। अमेठी के देवी पाटन मंदिर, गायत्री मंदिर, दुर्गन धाम और हिंगलाज सहित अन्य देवी मंदिर में भी सुबह से पूजन-अर्चन हुआ। सिंहपुर स्थित अहोरवा भवानी मंदिर और गौरीगंज के राधीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में भी श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन पूजन के साथ परिवार की सुख-शांति और मंगलकामना की।
साहस और शक्ति का प्रतीक हैं मां चंद्रघंटा
आचार्य कपिल देव मिश्र के अनुसार, नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है। मां का यह स्वरूप साहस, शक्ति और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के नौ दिन श्रद्धा और संयम के साथ व्रत, जप और पूजन करने की परंपरा है। दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक विचारों की प्रेरणा देता है। मां की आराधना के साथ मन में सद्भाव, धैर्य और सेवा का भाव रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें