फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

Wed, 16 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजाफत्तेपुर गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। फत्तेपुर गांव के रामलीला मैदान में गणेश पूजा महोत्सव के तहत मंगलवार को श्रीराम कथा शुरू हुई। कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन



कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर बाबा घुईसरनाथ महादेव, हनुमानगढ़ी राजापुर और बाबा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा और अबीर-गुलाल से यात्रा का स्वागत किया गया। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते रहे। पुरुष और बच्चे भी यात्रा में शामिल रहे। मंदिरों में पूजन के बाद यात्रा कथा स्थल पहुंची।

यहां कलश पूजन किया गया। इसके बाद प्रवाचक आनंद कृष्ण ने श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। पहले दिन उन्होंने श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन धर्म और सदाचार की राह दिखाता है। उनके आदर्शों को अपनाकर परिवार में प्रेम और समाज में सद्भाव बढ़ाया जा सकता है। श्रद्धालुओं से अच्छे संस्कारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस मौके पर आलोक त्रिवेदी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, आदर्श मिश्रा छोटू, अरविंद सोनकर, अमन मिश्र आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें