फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

Tue, 03 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। सेमरौता कस्बे के सुरेश अग्निहोत्री के आवास पर सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम स्थल से चलकर कलश यात्रा सती माता मंदिर, रामजानकी मंदिर, बाबा उजियारनाथ मंदिर, दुर्गा माता मंदिर सहित गांव के सभी मंदिरों का भ्रमण करते हुए बाबा दतहरेश्वर धाम पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन



विधिविधान से पूजन के बाद यात्रा जेहटा उसरहा स्थित मां मोक्षश्वरी मंदिर होते हुए आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी धाम पहुंची, जहां से कलश यात्रा बाबा बालदास की तपस्थली जयनगरा पहुंची। आचार्य ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सरोवर से जल भरकर कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान किया। कलश यात्रा में तमाम दो पहिया, चार पहिया वाहन सहित रथ पर सवार राध-कृष्ण की प्रतिमा ने समूचे क्षेत्र का भ्रमण किया।


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद आचार्य ने पूजित कलश स्थापित कर पूजा की। कलश यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान यजमान सुरेश अग्निहोत्री, अभिषेक, रमेश, लालू, मनीष, श्रीकांत पांडेय, करुणेश, अंबिका, शिव भूषण, श्वेता, शालिनी, अंजू, मंजू, रेनू, संजू, निशा, अमिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें