फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रद्धालुओं ने पूजा कर की मंगलकामना

विज्ञापन
संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने मातारानी की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सजे पूजा पंडालों व मंदिरों में मां दुर्गा के जयकारे गूंजे। लोगों ने घरों में भी माता की आराधना की।
विज्ञापन



नवरात्र में श्री सिंहेश्वरी मंदिर पर देवी मां के जयकारे गूंज रहे हैं। अहोरवा भवानी, हिंगलाज माता मंदिर, दुर्गन धाम, देवीपाटन, माता मवई धाम, कालिकन धाम मंदिर सहित दुर्गा पंडालों में आचार्यों द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना कर देवी मां की आराधना की गई। देर शाम मातारानी की महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। साथ ही देवी मंदिरों में फूलों से भव्य शृंगार किया गया। आचार्य कपिल देव मिश्र ने बताया कि मातारानी की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। साथ ही परिवार में सुख व समृद्धि होती है।

उधर, दुर्गा पूजा को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में माता के पंडाल सज गए हैं। अलग-अलग पंडालों में मां के विभिन्न स्वरूप की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। मंदिरों में देवी गीत व भजन गूंज रहे हैं। गौरीगंज के गौरीपुर, पूरे पासिन, पंडरी, पहाड़गंज, छिटेपुर के साथ सिंहपुर क्षेत्र के इन्हौना, चिलौली, सातनपुरवा, अहोरवा भवानी, सेमरौता, शिवरतनगंज, राजाफत्तेपुर समेत तमाम अन्य जगहों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भक्तों ने पूजा-अर्चना करते हुए सुख व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें