फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गुप्त नवरात्र में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

Tue, 20 Jan 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। दादरा गांव स्थित प्राचीन मां हिंगलाज मंदिर में गुप्त नवरात्र के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 51 सिद्धपीठों में से एक यह मंदिर आस्था का केंद्र है। 600 साल पहले संत बाबा पुरुषोत्तम दास ने मंदिर को स्थापित किया था। यह मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित हिंगलाज पर्वत से जुड़ा है। गुप्त नवरात्र में यहां पूजा-पाठ के लिए भक्तों की भीड़ जुटती है।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर मुसाफिरखाना के दादरा गांव स्थित प्राचीन मां हिंगलाज मंदिर में भक्त मत्था टेककर मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना कर रहे हैं। मान्यता है कि नवरात्र में मां हिंगलाज किसी न किसी रूप में मंदिर परिसर में उपस्थित रहती हैं। यहां सोमवार और शुक्रवार को मेला लगता है। नवरात्र में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

शासन के निर्देश पर मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी आयोजित किया जाता है। मंदिर में श्रद्धालुओं के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी मत्था टेक चुकी हैं। गुप्त नवरात्र के पर्व पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। भक्तों का मानना है कि मां हिंगलाज के दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।
विज्ञापन



गुप्त नवरात्र के पहले दिन मां काली की पूजा के दौरान उत्तर दिशा की ओर मुंह करके काली मोतियों की माला से श्रद्धालुओं ने पूजा की। नवरात्र में पहला दिन मां काली को अर्पित होता है, वहीं बीच के तीन दिन मां लक्ष्मी और अंत के तीन दिन मां सरस्वती को अर्पित होते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन पूर्णाहुति हवन और कन्याभोज से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें