फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज शिवालयों में जुटेंगे भोले बाबा के भक्त

Mon, 24 Aug 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सावन के चौथे सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंजेंगे। भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। मंदिरों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


गंगा के विभिन्न घाटों से जल लेकर कांवड़िये भी शिवालयों में पहुंचेंगे। ताला स्थित मुकुटनाथ धाम में कांवड़ियों की विशेष भीड़ रहने की संभावना है। इसके अलावा जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन, टीकरमाफी के नर्मदेश्वर शिव मंदिर, गौरीगंज के महामृत्युंजय धाम, दंडेश्वर धाम और दत्तेश्वर धाम में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे।

राजाफत्तेपुर के बाबा घुइसरनाथ महादेव, फुल्लेश्वर महादेव, पूरे सर्वजीत के शिवेश्वर महादेव और सेमरौता के बाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर में भी भक्त पहुंचेंगे। श्रद्धालु भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित करेंगे। मंदिरों में दिनभर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम चलेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रवेश-निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के साथ कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्गों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


सावन के चौथे सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा के विभिन्न घाटों से जल लेकर ताला स्थित मुकुटनाथ धाम और अन्य प्रमुख शिवालयों में पहुंचेंगे। भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालु मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें