फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गणपति के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 06 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर ​औद्योगिक क्षेत्र में भगवान गणेश की पूजा करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। कस्बों और गांवों में 10 दिनों से चल रहा गणेश महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। विभिन्न पूजा पंडालों में गणपति के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन




स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित भेल उपनगरी के कैलाश ब्लॉक में आयोजित महोत्सव में बृहस्पतिवार रात टाउनशिप के श्रद्धालुओं ने गणपति की महाआरती में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने दीप थाल सजाकर आरती उतारी और घर पर बने मोदक का भोग अर्पित किया। सुबह पूजन के बाद दोपहर में पूर्णाहुति हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद भंडारा देर शाम तक चलता रहा। प्रतिमा विसर्जन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुकेश यादव, सुधीर अवस्थी, सुजीत गुप्ता, एसपी सिंह, हेमलता गुप्ता, नीरज ठाकर, विक्रम जीत आदि मौजूद रहे।


कमरौली थाने के मंदिर परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा की आरती थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं के साथ की। वहीं रानीगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल में डॉ. प्रदीप तिवारी व उनकी पत्नी डॉ. प्रज्ञा बाजपेयी ने आरती पूजन में भाग लिया। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं ने प्रस्तुति दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




विसर्जन शोभायात्रा में गूंजे जयकारे
कठोरा गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिगीतों पर नृत्य करते हुए अपने ईश के प्रति समर्पण व्यक्त किया। देर रात बाजारशुकुल से गुजरने वाली गोमती नदी के घाट पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें