फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 27 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी ​के कालिकन में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु।  -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महाशिवरात्रि पर बुधवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। भक्तों ने घर के साथ मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिविधान से रुद्राभिषेक किया। जगह- जगह मानस पाठ व भंडारा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम परिसर में रात दो बजे से जलाभिषेक के लिए तांता लग गया। पुजारी बबलू गिरी और वीरू गिरी ने बताया कि करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। देर शाम तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही।

जिले के गौरीगंज स्थित प्रसिद्ध दूधनाथ, बाबा झारखंड, गौरीपुर के गौरीशंकर मंदिर, रोहसी बुजुर्ग स्थित महामृत्युंजय धाम, बाबूगंज सगरा आश्रम, जागेश्वर नाथ धाम, गोसाईबाबा आश्रम, सहजीपुर स्थित महादेवन धाम, श्री देवीपाटन धाम, सहित अन्य शिवालय परिसर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार दिखाई पड़ी। ओम नमः शिवाय जाप एवं भंडारे के आयोजन के साथ फलाहार वितरण भी किया गया। देर शाम शिव भक्तों ने शहर में शिव की बरात भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें