फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान थिरके श्रद्धालु

Sun, 07 Sep 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। गणेश चतुर्थी से चल रहा गणेश महोत्सव अनंत चतुर्दशी को विशेष पूजा के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति के बाद बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए देर शाम तक आदि गंगा गोमती नदी के तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन




इसके पूर्व स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित भेल उपनगरी के कैलाश ब्लॉक में श्री गणेश महोत्सव में शुक्रवार रात टाउनशिप के श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को टाउन में भ्रमण कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कमरौली थाने के मंदिर परिसर में स्थापित श्री गणेश प्रतिमा शनिवार को पूर्णाहुति के बाद विसर्जित की गई। रानीगंज में शुक्रवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



यहां पिछले 10 दिन में 40 बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें संस्कृति कौशल को प्रथम, सोनम शिल्पकार को द्वितीय और अंशिका गुप्ता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। तीनों प्रतिभागियों को डॉ. प्रदीप तिवारी और डॉ. प्रज्ञा वाजपेयी ने साइकिल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। सुबह कस्बे में भ्रमण के बाद प्रतिमा विसर्जित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें