फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भक्तों ने माता के दरबार में टेका माथा

Tue, 15 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के कालिकन धाम में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर। माता के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जिले के प्रमुख देवी धामों में सोमवार को भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचने लगे। कपाट खुलते ही कई मंदिरों में कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, पुष्प और प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन


गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में सुबह से भक्तों ने कतार में लगकर माता के दर्शन किए। मन्नत पूरी होने पर महिलाओं ने चुनरी, नारियल और टिकरी चढ़ाई। धाम परिसर के मेले में प्रसाद, पूजन सामग्री, फल और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही। बच्चों ने खिलौने खरीदे और महिलाओं ने प्रसाधन सामग्री की खरीदारी की।

देवीपाटन धाम में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। भक्तों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। संग्रामपुर के कालिकन धाम में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। महिलाओं ने माता को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित किया। मां अहोरवा भवानी धाम में सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें