फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विघ्नहर्ता को दी विदाई

Sun, 20 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के इंडोरामा इकाई टाउनशिप में स्थापित पंडाल में पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जगदीशपुर। इंडोरामा टाउनशिप में पांच दिनों से चल रहे श्री गणेश उत्सव का विधि-विधान से समापन हुआ। गणेश पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और 1008 दुर्वाभिषेक के साथ मंत्रों की आहुतियां दीं। पूजन के बाद गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन



समापन अवसर पर टाउनशिप की महिलाओं ने भगवान गणेश के विभिन्न नामों के अनुरूप लड्डू और मोदक का भोग प्रसाद तैयार किया। इसके बाद प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया। उत्कृष्ट प्रसाद तैयार करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया गया। हवन-पूजन और आरती में टाउनशिप के श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद गणेश प्रतिमा को टाउनशिप में भ्रमण कराया गया।

गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए झूमते रहे। बच्चे, महिलाएं और पुरुष उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना... के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा सत्तिन स्थित आदि गंगा गोमती के तट पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने आरती और पूजन के बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विघ्नहर्ता को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान इंडोरामा इकाई प्रमुख राजेंद्र सांखे, उषा सांखे, राजेश सिंह, ऋषि गुप्ता, शरद भागवत, अशोक आहिरे, मनोज झा, अभिनव सिन्हा और उपमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें