फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बदला नजर आएगा गांधी चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के मुख्य चौराहे पर स्थित गांधी चबूतरा व कोतवाली के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के खेलकूद पार्क की सूरत जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। कार्यदायी संस्था ने मंगलवार से कायाकल्प कार्य शुरू करवा दिया है। दोनों के कायाकल्प पर 27.51 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से मंगलवार को चबूतरे के कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी एचपी सिंह ने बताया कि गांधी चबूतरे एवं परिसर की ऊंचाई दो फीट बढ़ेगी, थ्रीडी टेक्नोलॉजी के तहत लाइटिंग, फव्वारा, घास, पौध, फूल एवं चारों तरफ स्टीन लेस स्टील की रेलिंग लगाने के साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। राज्य वित्त योजना से होने वाले गांधी चबूतरे के कायाकल्प पर 17.61 लाख रुपये तो पार्क के सौंदर्यीकरण पर 9.9 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें