फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.72 करोड़ से बनेगा ककवा-गौरीगंज बाईपास मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित पुलिस लाइन के समीप से करीब ढाई किलोमीटर लंबे ककवा रोड से गौरीगंज बाईपास का निर्माण 2.72 करोड़ रुपये की लागत से होगा। जिला प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग ने तैयार स्टीमेट शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

अमेठी शहर को जल्द ही नासूर बनी जाम की समस्या से निजात मिलेगी। रेलवे फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू होने के बाद उक्त मार्ग पर डायवर्जन होने के चलते आवागमन बढ़ गया है। भारी व लोड वाहनों के आने जाने से मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। ऐसे में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आवागमन की समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक गरिमा सिंह के प्रयास से शहर के ककवा रोड स्थित पुलिस लाइंस के समीप से रायपुर फुलवारी, हीरा सुनार का पुरवा होते हुए ककवा मार्ग को गौरीगंज मार्ग को जोड़ने के लिए बाईपास निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। बाईपास की लंबाई करीब ढाई किलो मीटर और चौड़ाई 5.30 मीटर होगी। विधायक के पत्र पर शासन की ओर से जिला प्रशासन से मार्ग निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कराकर प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने लोक निर्माण विभाग को स्टीमेट तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बाईपास निर्माण के लिए 2.72 करोड़ रुपये का तैयार किया गया स्टीमेट जिला प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। बाईपास, रेलवे फ्लाई ओवर और ककवा-गौरीगंज रोड को जोडने वाले बाईपास का निर्माण होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके चौधरी ने बताया कि राशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें