फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैरामेडिकल कॉलेज के उप प्रबंधक की जमानत खारिज

Sun, 04 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पैरामेडिकल साइंस कॉलेज से एएनएम कोर्स कराने के नाम पर छात्राओं से लाखों रुपये हड़पने और धोखाधड़ी के आरोपी उप प्रबंधक आयुष कुमार तिवारी की जमानत अर्जी पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुल्तानपुर संध्या चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने छात्राओं के भविष्य से जुड़े अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में अमेठी के अंतू मार्ग स्थित अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस के प्रबंधक प्रिंस उर्फ आजम खान, कॉलेज में फीस वसूली देखने वाले आवास विकास कॉलोनी निवासी विवेक श्रीवास्तव और छात्राओं को परीक्षा दिलाने के लिए ले जाने वाले रेहान खान के खिलाफ एएनएम कोर्स कराने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर कला निवासी वादी योगेंद्र प्रताप तिवारी ने भी कोर्ट के माध्यम से छह दिसंबर को स्थानीय थाने में इन्हीं तीनों आरोपियों के खिलाफ समान आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मामलों की विवेचना के दौरान संस्थान में उप प्रबंधक के रूप में कार्यरत लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी आयुष कुमार तिवारी का नाम भी सामने आया। पुलिस ने उसे दोनों मामलों में जेल भेजने की कार्रवाई की। आरोप है कि फर्जी रसीद और अन्य कूटरचित दस्तावेज देकर प्रत्येक छात्रा से करीब 80 हजार रुपये फीस के नाम पर हड़पे गए। मामले में विवेक श्रीवास्तव और प्रबंधक आजम खान की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। सुनवाई के दौरान आरोपी आयुष तिवारी की लंबी आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई। सुनवाई के दौरान दोनों मामलों में प्रस्तुत उसकी जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें