फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुबह छाया रहा घना कोहरा, दृश्यता घटी

Mon, 15 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के टिकरिया में रविवार को छाई धुंध के बीच से निकलता बाइक सवार। -सवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। हाल के दिनों में मौसम में आए बदलाव के बीच शनिवार देर रात से कोहरा बढ़ गया। रविवार सुबह होते ही सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन धीमी गति से चलते दिखे। दृश्यता कम रहने से यात्रियों और चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद सूर्य दिखाई दिया, मगर कोहरे की धुंध पूरी तरह नहीं छटी।

दिनभर आसमान में हल्की धुंध बनी रही। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। ठंड के असर से आम जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह जरूरी काम से निकले लोग कुछ दूरी तय करने के बाद अलाव तलाशते नजर आए।


कम दृश्यता के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुबह का आलम ऐसा रहा कि पास की वस्तुएं भी स्पष्ट नहीं दिख रहीं थीं। कोहरे और धुंध के कारण यातायात की रफ्तार घट गई। सुबह सूर्य निकलने पर कुछ राहत मिली, मगर ठंड का असर बना रहा। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोहरे का प्रभाव दिखा।
विज्ञापन



खेतों और खुली जगहों में धुंध अधिक देर तक बनी रही।
विद्यालय जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। दिन में धूप कमजोर रहने से तापमान में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो सकी। इससे लोग दिनभर ठंड से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें