फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर कीचड़ से भड़के किसान व व्यवसाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय थाने के कटरा कस्बे में संपर्क मार्ग जर्जर होने से परेशान किसान व व्यवसाई सोमवार को प्रदर्शन पर उतर आए। किसानों व व्यापारियों ने शुकुल बाजार-हैदरगढ़ मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बीडीओ ने तत्काल सफाई कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित कटरा तिराहे पर जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से करीब एक माह से मार्ग पर कीचड़ के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए चार दिन पहले भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट ने प्रशासन को ज्ञापन देकर मार्ग साफ कराने की मांग की थी।
ज्ञापन के बावजूद सफाई नहीं होने से सोमवार को किसान यूनियन के बैनर तले किसान व व्यवसाई सड़क पर उतर आए। किसानों व व्यापारियों ने बाजार शुकुल-हैदरगढ़ मार्ग जमा करते हुए अफसरों पर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे बीडीओ राजीव गुप्ता ने तत्काल सफाई कराने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया। किसानों व व्यापारियों ने मार्ग के किनारे जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होने तथा नियमित सफाई नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर संगठन के किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप शुक्ला, बृजेश यादव, देवीदयाल शर्मा, जगदीश पाल, सर्वेश सिंह व राम प्रसाद पासी समेत बड़ी संख्या में किसान व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें