फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नायब तहसीलदार व चकबंदी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 21 Aug 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नायब तहसीलदार और चकबंदी अधिकारी की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। दोनों कोर्ट से न्यायिक कार्य से विरत रहने की बात कही है।
विज्ञापन

अमेठी बार एसोसिएशन के सचिव उपेंद्र शुक्ल की अगुवाई में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार और चकबंदी अधिकारी कार्य प्रणाली प्रक्रिया वैधानिक नहीं किए जाने के कारण आक्रोश है।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार को पत्र देकर कहा है कि जब तक न्यायिक गतिविधियों में दोनों अधिकारी सुधार नहीं लाते जब तक सभी अधिवक्ता दोनों कोर्ट पर न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर सदाशिव पांडेय, धर्मेंद्र नाथ शुक्ल, राजेश मिश्र, बृजेश पांडेय, जमुना प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें