फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मालती नदी पर पुल बनवाने की मांग

Thu, 12 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की जन चौपाल में ग्रामसभा अमटाही के प्रधान सर्वेश कुमार सिंह ने मांग पत्र सौंपा, जिसमें अमटाही से शंकरगढ़ के बीच बहने वाली मालती नदी पर पुल निर्माण की मांग की गई। यह मार्ग टीकरमाफी, रेलवे स्टेशन और स्वामी आश्रम से होते हुए कई ग्रामसभाओं को जोड़ता है, लेकिन अब तक नदी पर पुल नहीं बन पाया है।
विज्ञापन





ग्राम प्रधान का कहना है कि बारिश के दिनों में इस मार्ग से गुजरना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। जलभराव और तेज बहाव के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस स्थान पर पुल बन जाए तो क्षेत्र की लगभग 20 ग्रामसभाओं के 50 हजार से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।




जन चौपाल में विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार सिंह का यह प्रयास जनहित के लिए सराहनीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मांग को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और स्वीकृति मिलने के लिए हर जरूरी प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है और पुल निर्माण से जुड़ी इस समस्या का समाधान शीघ्र हो सके, इसके लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें