फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान व मतगणना की वीडियोग्राफी कराने की डीएम से मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। भेटुआ ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल के पुत्र आकर्ष ने मतदान व मतगणना के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताते हुए डीएम से वीडियोग्राफी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को तीन दिन पूर्व अपने पुलिस के माध्यम से धमकाने व प्रलोभन देने का आरोप लगाने वाले ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी आकर्ष शुक्ल ने शुक्रवार को फिर मतदान व मतगणना में गड़बड़ी का अंदेशा जताया।
अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब आकर्ष ने कहा कि उन्होंने अपने अंदेशे से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। आकर्ष ने डीएम अरुण कुमार को मेल व फैक्स के माध्यम से भेजे गए पत्र में कहा कि कुछ अराजकतत्व भेटुआ ब्लॉक प्रमुख के लिए होने वाले चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

विपक्षी प्रत्याशी अब भी उनके समर्थक बीडीसी सदस्यों को परेशान कर रहे हैं। उनके परिवारीजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। आकर्ष ने डीएम से मांग की है कि मतदान व मतगणना के दौरान प्रत्येक मत की वीडियोग्राफी कराने के साथ मतदाताओं को मतगणना स्थल तक सकुशल पहुंचाने के लिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें