फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोटेदार का चुनाव दोबारा कराने की मांग, प्रदर्शन

Wed, 30 Aug 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भीम आर्मी संगठन के पदा​धिकारी ज्ञापन देते हुए
विज्ञापन
अमेठी। विकास खंड भादर के आलमपुर गांव में कोटेदार के चुनाव को दोबारा कराने की मांग को लेकर मंगलवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को दिया।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिला संयोजक भजन लाल बौद्ध की अगुवाई में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि गांव में प्रदीप वर्मा कोटेदारी के चुनाव में प्रत्याशी है। बिना किसी की जानकारी के 28 अगस्त को गलत तरीके से चुनाव कराया गया है। इसमें बाहरी गांव के दस लोगोें को शमिल किया गया। आरोप लगाया कि कुछ मतदाताओं को पुलिस ने भगा दिया। इस मामले को लेकर सवाल उठाते हुए दोबारा से चुनाव कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें