सुल्तानपुर। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर कोहरा गांव निवासी प्रवीण अग्रहरि के अधिवक्ता विजय अग्रहरि ने एसीजेएम चतुर्थ पौमेला श्रीवास्तव की कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कोर्ट के आदेश पर बीती 23 अप्रैल को घर में घुसकर मारपीट व लूट करने, गाली व धमकी देने के आरोप में राजेंद्र विश्वकर्मा, रामरती, गुड़्डू उर्फ अंजनी, शिवम उर्फ अश्वनी, चांदनी व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि कोतवाल कृष्ण मोहन सिंह व दीवान (हेड मोहर्रिर) रवि कुमार ने बलवा की धारा नहीं लगाई है। कोर्ट ने बहस के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है।