फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएलएड प्रशिक्षु परखेंगे विद्यार्थियों की क्षमता

Tue, 28 Nov 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। निपुण भारत मिशन के तहत बेसिक स्कूलों में बच्चे निपुण हुए या नहीं, इसका सर्वे शुरू होने वाला है। 29 नवंबर से डीएलएड के प्रशिक्षु स्कूलों में जाकर सर्वे करेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 1,570 परिषदीय स्कूल में कक्षा एक से तीन में पंजीकृत बच्चों को भाषा व गणित में निपुण बनाया जा रहा है। गत माह निपुण असेसमेंट टेस्ट के जरिए भी विद्यार्थियों का ज्ञान परखा गया था। इसके बाद जिले में तैनात सभी एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) को दस-दस स्कूल निपुण किए जाने के लिए लक्ष्य दिया गया था।
ऐसे में अब लक्ष्य को लेकर पड़ताल शुरू हो गई है। विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी निपुण हुए या नहीं, इसकी पड़ताल के लिए ब्लाॅकवार चयनित स्कूलों में 29 नवंबर से डायट के प्रशिक्षुओं को भेजा जाएगा। स्मार्टफोन, टैबलेट के माध्यम से संबंधित स्कूल में नामांकित बच्चों के शैक्षिक स्तर का पता लगातार निपुण लक्ष्य एप पर विवरण अपलोड होगा।
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के लिए संबंधित ब्लाॅक के एआरपी को जिम्मेदार माना जाएगा। प्रशिक्षु की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल व बच्चों को निपुण घोषित करते हुए कमजोर बच्चों को शिक्षित कर हिंदी व गणित में दक्ष बनाया जाएगा।

निपुण भारत योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य
नई शिक्षा नीति के तहत निपुण भारत योजना के तहत बाल वाटिका के छात्र-छात्राओं को अक्षर ज्ञान के साथ ही संगत ध्वनियों की पहचान, एक से 10 तक गिनती की पहचान कराना है। कक्षा एक के छात्रों को बड़े शब्दों के अर्थ के साथ पढ़ना व एक से सौ तक की गिनती को सिखाने के साथ जोड़ व घटाव करना सिखाना है। इसी तरह कक्षा दो के बच्चों को शब्द ज्ञान में प्रवीण बनाने के साथ ही 45 से 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढ़ने और एक से 999 तक की संख्याओं को सरलता से पढ़ना लिखना व जोड़-घटाव का ज्ञान कराना है। कक्षा तीन के छात्रों को न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढना, 9,999 तक की संख्याओं का जोड़-घटाव कराने के साथ ही सरल गुणा-भाग का ज्ञान भी कराना है।

सर्वे के बाद साफ होगी स्थिति
डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित कर आकलन की जिम्मेदारी दी गई है। डीएलएड प्रशिक्षु स्कूलों का सर्वे करके रिपोर्ट देगें। रिपोर्ट के आधार पर स्कूल व बच्चों का निपुण घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

- संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें