फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जप, अनुष्ठान के साथ दीप यज्ञ

Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के गायत्री श​क्तिपीठ में जप करते साधक।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को जप, अनुष्ठान, पूजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में साधकों ने प्रतिभाग किया। माता भगवती देवी शर्मा की जयंती पर सुबह पांच से सायं पांच बजे तक गायत्री महामंत्र जप और दीप यज्ञ के माध्यम से पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन



गायत्री महामंत्र जप और दीप यज्ञ शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के साथ ही गौरीगंज, सराय महेसा बहादुरपुर, शाहगढ, जामों, हरगांव, गोरिया बाद, हनुमानगढ़ी, तिलोई, मुसाफिरखाना, गायत्री ज्ञान मंदिर जगदीशपुर में संपन्न कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
गायत्री शक्तिपीठ के जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से गायत्री परिवार की ओर से रक्तदान शिविर गौरीगंज के निजी अस्पताल में लगेगा। 
विज्ञापन



जप अनुष्ठान में राम बहादुर पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी, अशोक मिश्रा, अशोक बरनवाल, अशोक कुमार शर्मा, अखिलेश तिवारी, रामयश मौर्य, राधेश्याम तिवारी, सरिता सिंह, जया कौशल, कुसुम कौशल, विजय बहादुर सिंह, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें