फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क पर गहरे गड्ढे, बड़ी कठिन है डगर

Fri, 04 Oct 2024 04:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शाहगढ़ में जर्जर पड़ा सधई मिश्र का पुरवा-पूरे तिलक राम पांडेय संपर्क मार्ग। 
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। बेनीपुर बलदेव-पूरे तिलकराम पांडे मार्ग बदहाल है। अफुइया, पूरे इबादुल्ला सहित करीब 20 पुरवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला यह इकलौता मार्ग है। वर्तमान समय में यह मार्ग चलने लायक नहीं है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। मार्ग पर बिखरी गिट्टियों से गिरकर लोग घायल होते रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क की करीब 12 साल से मरम्मत ही नहीं हुई। ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त अभियान से इस मार्ग की बदहाली दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन





बेनीपुर बलदेव मार्ग पर बिखरीं गिट्टियां
बेनीपुर बलदेव मार्ग पर जगह-जगह गिट्टियां बिखरी हुई हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसी सड़क पर प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। इस मार्ग पर आवाजाही में बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। सड़क की दुर्दशा को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी हैं।





लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल
बाबा दूधनाथ धाम के पास मार्ग का ही पता नहीं चलता है। क्षतिग्रस्त सड़क से चार पहिया, दो पहिया वाहन, साइकिल तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। आए दिन लोग यहां गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन






गड्ढों में भरा रहता है पानी
पूरे तिलकराम पांडेय के पास सड़क पर गड्ढे हो गए है। इन गड्ढों में हमेशा पानी भरा रहता है। राहगीरों के लिए पानी भरे गड्ढों से निकलना जोखिम भरा हैं। ग्रामीण सीपी पांडेय, पूर्व प्रधान रघुवर, गोपाल सिंह, लल्लन, ओमप्रकाश ने कहा कि बाबा दूधनाथ मंदिर इसी सड़क पर स्थित है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी होती है।




सड़क पर ईंटें डालकर हो रहा आवागमन
सधई मिश्र का पुरवा से पूरे तिलकराम पांडेय को जोड़ने वाले असविंद मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीण इन गड्ढों में ईंटें डालकर आवागमन कर रहे हैं। यह गांववासियों के निकासी का एकमात्र रास्ता हैं। ग्रामीण दुर्गाशंकर शुक्ल ने कहा कि सड़क का निर्माण वर्ष 2007 में हुआ था। उसके बाद सिर्फ 2011 में एक बार इसकी मरम्मत हुई। ग्रामीण सतीश पांडेय ने कहा कि सड़क पर पैदल चलना जोखिम भरा है। ग्रामीण मंगल मिश्र ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क से आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग जाता हैं।




जल्द कराई जाएगी मरम्मत
अवर अभियंता अमित पाठक ने कहा कि पूरे सधई मिश्र से पूरे तिलकराम पांडेय असविंद मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद मार्ग की मरम्मत का काम पूरा करवाया जाएगा। वहीं, अवर अभियंता बालकराम ने बताया कि बेनीपुर बलदेव-पूरे तिलक राम पांडेय मार्ग का कार्य इस वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें