फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाईपास पर गहरे गड्ढे, आवागमन में परेशानी

Sun, 29 Sep 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज बाईपास ​स्थित टूटी सड़क पर हुआ जलभराव।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज शहर में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए करीब पांच साल पहले अमेठी व सुल्तानपुर मार्ग को जोड़ने के लिए बाईपास बना था। इस बाईपास पर अब जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। आलम यह है कि गहरे गड्ढों के कारण मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। इस मार्ग पर सिंचाई विभाग का गेस्ट हादस, प्राथमिक स्कूल मिश्रोली, आंगनबाड़ी केंद्र, पशु चिकित्सालय, पोस्टमार्टम हाउस, महिला थाने के साथ पूरे तेजी का पुरवा, पांडेय का पुरवा व रग्घुपुर के साथ असैदापुर की नवीन बस्ती भी है। प्रतिदिन एसीसी सीमेंट फैक्टरी से लोड ट्रकों के साथ बड़ी संख्या में लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है। सड़क बदहाल होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन






गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे बाइक सवार
बाईपास पर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के सामने करीब 10 मीटर की दूरी में तीन जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इन गड्ढों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। कई बार लोगों ने इस मामले की शिकायत भी विभाग से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।




स्कूल के पास गड्ढे, बच्चों को होती परेशानी
प्राथमिक स्कूल मिश्रोली व आंगनबाड़ी केंद्र एक ही परिसर में संचालित होते हैं। स्कूल में वर्तमान सत्र में करीब 100 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक व शिक्षामित्र की तैनाती भी है। स्कूल के पास बने गड्ढों से वाहन के गुजरते समय होने वाली आवाज से पढ़ाई में व्यवधान होता है। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। बच्चों को भी आवागमन में परेशानी होती है। स्कूल के पास बाईपास के गड्ढों की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन






तेजी का पुरवा के पास सड़क बदहाल
बाईपास पर पड़ने वाले तेजी का पुरवा गांव में हुए गड्ढे में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बीच मार्ग पर गड्ढा किसी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकता है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भी दिया, लेकिन आज तक सुधार नहीं हुआ है। फिलहाल लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी 15 दिन में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश के बाद बाईपास की बदहाली दूर होने की उम्मीद है।




रग्घूपर गांव के पास मार्ग क्षतिग्रस्त
टिकरिया सीमेंट फैक्टरी से निकलने वाले ट्रकों के कारण रग्घूपुर गांव के पास मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। गड्ढों के साथ मार्ग पर बिखरीं गिट्टियों में वाहन फिसलने का खतरा बना है। सर्वाधिक परेशानी बारिश होने के बाद वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढों में पानी भरा होने से गहराई का अंदाजा नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। बाईपास की बदहाली का आलम यह है कि मजबूरी में लोग यात्रा कर रहे हैं। अधिकांश लोग गौरीगंज कस्बे से मार्ग तक पहुंचने में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें