मुसाफिरखाना (अमेठी)। मृतक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ाकर जमीन का बैनामा कराने का मामला आया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर कमरौली पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कमरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर मजरे कठौरा निवासी संत बक्श के पिता घिर्राऊ की मौत 23 जुलाई 2016 को हो गयी थी। संत बक्श की शिकायत के मुताबिक उनके पिता ने मरने से पहले जमीन को किसी के नाम अंतरण नही किया था। जमीन का वारिस वह व उसकी मां राम देई हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ लोगों ने कूटरचित तरीके से दूसरे गांव के घिर्राऊ को खड़ा करके कूटरचित दस्तावेज तैयार करा करके दो बैनामे के माध्यम से 18 जुलाई 2023 को भूमि की रजिस्ट्री करवा लिया। पीड़ित ने कमरौली पुलिस से शिकायत की। जब शिकायत पर कार्रवाई हुई तो पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय में फरियाद की।
कोर्ट के आदेश पर कमरौली में मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।